आयुर्वेद की विशेषताएं

आयुर्वेद एक प्राचीन चिकित्सा-विज्ञान है। आयुर्वेद शब्द, संस्कृत के दो शब्दों से बना है, 'आयुर्' (अर्थात जीवन) और 'वेद' (अर्थात ज्ञान)। अतः आयुर्वेद प्राचीन भारत का चिकित्सा विज्ञान है। यह स्वास्थ्य, नित्य-प्रति जीवन तथा आयुष (लम्बी आयु) जैसे विषयों से सम्बंधित है।