ग्रेट डेन

ग्रेट डेन, या जर्मन मास्टिफ, कुत्तों की सबसे बड़ी नस्लों में से एक है, जिसका औसत वज़न 50 किलो हो सकता है। इनका क़द ऊंचा, टांगें लम्बी, चौरस चेहरा और ढलके हुए गाल होते हैं। सामान्य रंग काला, सलेटी, चितकबरा, भूरा या हार्लेक़्विन (सफेद के ऊपर काले धब्बे) हो सकता है।