प्रोक्योन (Procyon) जाति के रैकून सम्पूर्ण उत्तरी व मध्य अमरीका में पाए जाते हैं; इन्हें यूरोप के कुछ भागों और जापान में ले जाया गया है। पहले इन्हें भालू और नेवले का सम्बंधी माना जाता था, पर अब कुत्तं के ज़्यादा करीब माना जाता है। ये रिंग-टेल्ड बिल्ली और लाल पांडा से भी सम्बंधित हैं।